खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही मैक्स अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, एक की मौत, आठ घायल

खबर शेयर करें -

चंपावत में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही मैक्स जीप बनबसा में स्ट्रोंग फार्म के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, आठ लोग घायल हुए है।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 11 बजे की है। स्कूटी सवार को बचने के प्रयास में एक मैक्स जीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दौरान नंदराम(45) पुत्र प्रताप राम घरघाट वार्ड धारचूला की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  रियल स्टेट कारोबारी ने महिला कर्मी को जबरन शराब पिलाकर किया दुष्कर्म

वहीं, बबलू, योगेश तिवारी, मंजू तिवारी, जयंती देवी, सुरेंद्र सिंह कैलाश, लक्ष्मी देवी, आजाद घायल हो गए। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। सभी का इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999