दून मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की कमी के चलते मेडिकल और नर्सिंग स्टाफ भर्ती

खबर शेयर करें -

देहरादून- उत्तराखंड में कोरोनावायरस कोविड-19 की लहर जिस प्रकार से रफ्तार पकड़ रही है उससे साफ लगता है कि इतनी आसानी से कोरोना संक्रमण का चक्र राज्य में जल्दी टूटने वाला नहीं है लिहाजा कोरोना से इस जंग में जीतने के लिए 550 हेल्थ वर्करों की भर्ती की विज्ञप्ति भी जारी हुई है।

देहरादून के सबसे बड़े दून मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की कमी के चलते मेडिकल और नर्सिंग स्टाफ भर्ती किया जाएगा।दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आशुतोष सयाना की ओर से इस की विज्ञप्ति भी जारी कर दी गई है सारी भर्तियां उपनल के माध्यम से होंगी जिनमें 200 नर्स, 50 लैब टेक्नीशियन, 50 ओटी टेक्नीशियन और ढाई सौ सपोर्टिंग स्टाफ शामिल है। यह भी तय किया गया है कि उपनल की ओर से भी इनको मानदेय दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी उपनल के माध्यम से इस भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  मोहल्ले में गुलदार की धमक ने बढ़ाई लोगों की धड़कन, बिल्ली को बनाया अपना शिकार, घटना सीसीटीवी में कैद
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999