उत्तराखंड में गिरेगा पारा: IMD ने तीन जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में होगी बर्फबारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने तीन पहाड़ी जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं।

IMD ने तीन जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से जारी किया पूर्वानुमान के अनुसार 16 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बारिश होने की संभावना है। जबकि राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश में बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़ चौराहे पर उत्तराखंड सरकार के पहाड़ी विरोधी कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल की टिप्पणी के बाद आक्रोश,फूंका पुतला

मैदानी इलाकों में छाया घना कोहरा

बता दें पहाड़ों में ख़राब मौसम का असर मैदानों में भी देखने को मिल रहा है। मैदानी इलाकों में आज सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। घने कोहरे के चलते यातायात प्रभावित हो रहा है। ख़राब मौसम के चलते नेशनल हाईवे सहित मुख्य सड़कों पर वाहन धीमी गति से चल रहे हैं

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999