यमकेश्वर रोड बड़ेथ के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने 02 घायलों को निकालकर पहुँचाया अस्पताल

खबर शेयर करें -

देर रात्रि थाना लक्ष्मणझूला द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि ऋषिकेश से यमकेश्वर जाते समय यमकेश्वर रोड पर बड़ेथ के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होने से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें -  कसारदेवी, स्याहीदेवी, बानरीदेवी, डोलीडाना धार्मिक पर्यटन स्थलों को रोपवे से जोडा जाय-कर्नाटक ।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों में उक्त वाहन जो कि गहरी खाई में गिरा हुआ था, में सवार 02 लोगों को तत्काल स्ट्रैचर द्वारा मुख्य मार्ग पर लाकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुँचाया गया।

घायलों का विवरण:-

1- संजय सिंह पुत्र मनमोहन सिंह उम्र – 32 भिर्गुखाल
2- गौरव पंवार पुत्र विंनोद कुमार उम्र 34 नीलकंठ तोली

यह भी पढ़ें -  जंगल में घास लेने गई महिला को बाघ ने मार डाला! "घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पार्क निदेशक का किया घेराव"

रेस्क्यू टीम:-

  1. निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण
  2. आ0 मातबर सिंह
  3. आ0 किशोर कुमार
  4. आ0 सुमित नेगी
  5. आ0 अजीत
  6. आ0 अमित
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999