विधायक विनोद कंडारी की पहल लाई रंग, 9 करोड़ की लागत से युवाओं के लिए बनेगा इंडोर स्टेडियम

खबर शेयर करें -
विधायक विनोद कंडारी की पहल लाई रंग, 9 करोड़ की लागत से युवाओं के लिए बनेगा इंडोर स्टेडियम

लंबे समय से क्षेत्र के युवाओं को खेलों के लिए बेहतर सुविधाएं देने के प्रयासों के बाद आखिरकार खुशखबरी मिली है। विधायक विनोद कंडारी की पहल पर देवप्रयाग विधानसभा में इनडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए सरकार ने 9 करोड़ 4 लाख रुपये का बजट पास कर दिया है, जिसमें से 3 करोड़ 40 लाख रुपए की पहली किस्त जारी भी कर दी गई है।

9 करोड़ की लागत से युवाओं के लिए बनेगा इंडोर स्टेडियम

विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि इस परियोजना के लिए लगभग 100 नाली भूमि सरकार को उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा एक अन्य इंडोर स्टेडियम का निर्माण भी 12,000 वर्ग फीट क्षेत्र में किया जा रहा है। आवश्यक तकनीकी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इसका काम भी जल्द शुरू होगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के तीन NCC कैडेट्स ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर किया आरोहण, सीएम ने दी बधाई

बच्चों को खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद है ज़रूरी: MLA

विधायक ने कहा कि आज खेल के माध्यम से नौजवान अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं। ऐसे में क्षेत्र के बच्चों को उच्च स्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद ज़रूरी है। स्टेडियम बनने के बाद छात्रों को स्थानीय स्तर पर ही अभ्यास करने और अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने लिखा राज्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र

युवाओं में उत्साह का माहौल

इस खुशखबरी से देवप्रयाग के युवा और छात्र वर्ग में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कदम से न केवल खेलों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि क्षेत्र का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर रोशन होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999