दिनभर भारी विरोध के बाद रात में सदन में रजाई कंबल लेकर बैठ गए विधायक

खबर शेयर करें -

भराड़ीसैंण। दिनभर भारी विरोध के बाद विपक्ष ने मानसून सत्र की पहली रात सदन के अंदर गुजारी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से लेकर सभी कांग्रेसी विधायक कंबल ओढ़कर बैठे नजर आए।
शाम को पहले विधानसभा अध्यक्ष से वार्ता विफल हुई। इसके बाद सीएम धामी ने फोन करके विपक्ष से धरना खत्म करने का अनुरोध किया लेकिन विपक्ष डीएम के ट्रांसफर, एसएसपी के निलंबन और मुकदमे वापस लेने की जिद पर अड़ा रहा। रात भर सभी विपक्षी विधायक सदन के भीतर कंबल ओढ़कर बैठे रहे।

उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने रात को सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी करते के सदन के भीतर की तस्वीरें दिखाईं। उन्होंने कहा कि सदन में तोड़फोड़ का आरोप कोरी अफवाह है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून के चंद्रबनी में भी हैं ‘गुप्ता बंधू’, नगर निगम कर्मचारियों के साथ मिल कर कब्जा रहे हैं जंगल

भाजपा सरकार मुद्दे को डाइवर्ट कर रही है, यहां सब ठीक है। वहीं, देर रात खानपुर सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने भी फेसबुक पर सदन के भीतर का एक वीडियो शेयर किया। उसमें विपक्ष के विधायक सदन में लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999