मोटाहल्दू की हर्षिता कविदयाल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोल्ड मेडल से किया सम्मानित,देखे वीडियो

खबर शेयर करें -

मोटाहल्दू (नैनीताल)। ग्राम पंचायत जयपुर खीमा के धनपुर गांव की प्रतिभाशाली छात्रा हर्षिता कविदयाल ने प्रदेश ही नहीं, पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के 20वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हर्षिता को बीएससी बायोटेक्नोलॉजी में वाइस चांसलर गोल्ड मेडल और गौरा देवी गोल्ड मेडल से सम्मानित किया।

हर्षिता ने विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर टॉप किया है। वर्तमान में वह देहरादून के ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय से एमएससी की पढ़ाई कर रही हैं। इससे पहले वह पाल कॉलेज, हल्द्वानी की अकादमिक टॉपर भी रह चुकी हैं।

यह भी पढ़ें -  CM ने किया दून विश्वविद्यालय में युवाओं से संवाद, कहा-बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें युवा

video- https://youtube.com/shorts/wSGoIXCjXF0?si=NFdUsCdrk_4d2J9x

एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली हर्षिता के पिता गजेंद्र कविदयाल जनपद नैनीताल में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनके बड़े भाई डॉ. प्रियांशु कविदयाल वर्तमान में पीएससी रानीखेत में चिकित्सक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

हर्षिता की इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत जयपुर खीमा की प्रधान सीमा पाठक, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, इन जिलों में यलो अलर्ट, केदारनाथ पैदल मार्ग पर महिला तीर्थयात्री की मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999