मां बेटी की मौत, स्कूल जाते समय ट्राले की चपेट में आई स्‍कूटी

खबर शेयर करें -

टनकपुर से खटीमा की ओर जा रहे हाईवे पर ट्राले की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालिका की मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब 8 बजे नेहा जोशी पुत्री रमेश जोशी निवासी ग्राम पचपकरिया अपनी मां हरु देवी के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थी।

बता दे कि इस दौरान स्कूटी टनकपुर से खटीमा की ओर जा रहे ट्राला संख्या जीजे 12- बीडब्लू 1523 से चपेट में आ गई। हादसे में नेहा गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए पुलिस की मदद से टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया।

यह भी पढ़ें -  अजब-गजब चुनावी रंग , प्रत्याशी बोला भिखारी समझकर दे दो वोट


हालांकि जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नेहा मैक्सटन स्ट्रांग स्कूल में पढ़ती थी। पुलिस ने ट्राला कब्जे में ले लिया। चालक को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999