फिल्म अभिनेता ने कुमाऊं की बेटी से रचाया ब्याह शादी समारोह में कई फिल्मी हस्तियां शामिल

खबर शेयर करें -

बॉलीवुड में मामाजी’ के नाम से मशहूर अभिनेता परितोष त्रिपाठी उत्तराखंड यानी पिथौरागढ़ के दामाद बन गये हैं। ये कल शुक्रवार को वह विवाह बंधन में बंध गए। परितोष त्रिपाठी की शादी में शिरकत करने बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे हैं। दून के किमाड़ी स्थित अतरक्षिया रिजॉर्ट में चल रहे समारोह में मिर्जापुर फेम पंकज त्रिपाठी भी सपरिवार शामिल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार ,मां की मौत बेटा गंभीर घायल

अभिनेता पंकज त्रिपाठी की शादी समारोह के लिए मुंबई से कई साथी कलाकार देहरादून पहुंचे हैं।
रिजॉर्ट में गुरुवार रात को मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम था। अभिनेता पंकज त्रिपाठी के साथी कलाकार भी समारोह में शामिल हुए। इनके अलावा अभिनेता रवि दुबे, केतन सिंह, शान मिश्रा, नाज, गीता कपूर आदि अभिनेता और अभिनेत्री पहुंचे हैं।परितोष की शादी में सांसद और अभिनेता रवि किशन के भी देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की सूचना है। शादी समारोह आज (शुक्रवार को) आयोजित किया जा रहा है। आपको बताएं कि परितोष त्रिपाठी की शादी पिथौरागढ़ की रहने वाली मीनाक्षी से हो रही है।
परितोष एक डांस रियलिटी शो में गीता कपूर के साथ काम कर चुके हैं। इसी शो के दौरान उन्हें मामाजी के नाम से फेम मिला। इसके अलावा उन्होंने अन्य फिल्मों में भी उन्होंने काम किया है। डांस रियलिटी शो में परितोष को उनकी एंकरिंग के लिए खूब पसंद किया गया

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999