बस की टक्कर से सैन्य कर्मी की मौत, छुट्टी में घर आया था

खबर शेयर करें -


नैनीताल जिले के रामनगर में कानिया चौराहे पर स्कूल बस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार सैन्य कर्मी की मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि 24 वर्षीय हिमांशु मेहरा पुत्र त्रिलोक सिंह मेहरा कानियां के रहने वाला था। शुक्रवार सुबह 7 बजे बाइक से घर की ओर आ रहा था। जय मोहन इंटर कॉलेज कानिया के समीप पहुंचाते ही चौराहे से एक स्कूल बस ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह उछलकर खंभे से जा टकराया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी शहर को जलभराव की समस्या से निजात नही मिली तो वह उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे-ब्ल्यूटिया


गंभीर रूप से घायल सैन्य कर्मी को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सुपुर्द किया।


मृतक पैरामिलिट्री में पैरा कमांडो के पद पर लेह लद्दाख में तैनात था और वह 29 नवंबर को छुट्टी पर कराया था। मृतक का छोटा भाई सचिन भी सेना में है। और वर्तमान में कुल्लू में तैनात है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  संविधान दिवस“ के उपलक्ष्य में माननीय उत्तराखण्ड उच्चन्यायालय, उत्तराखण्डराज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तराखण्ड न्यायिक एवं विधिक अकादमी, भवाली के संयुक्त तत्वाधान में एक संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन माननीय उत्तराखण्ड उच्चन्यायालय परिसर में किया
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999