सांसद अजय भट्ट ने की जमरानी बांध निर्माण की प्रगति की समीक्षा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी । जामरानी बांध परियोजना के तहत जामरानी बांध का निर्माण राज्य व केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है। यह बात सांसद श्री अजय भटट ने शुक्रवार की देर सांय सर्किट हाउस मे जमरानी बांध निर्माण की प्रगति के सम्बन्ध में समीक्षा करते हुये अधिकारियों से कही। उन्होने कहा कि काफी लम्बे अरसे से लोग जमरानी बांध निर्माण की मांग कर रहे है। तराई व भाबर के लिए जमरानी बांध निर्माण हो जाने से जहां पेयजल की समस्या दूर होगी वही नहरों के जरिये सिचाई के लिए पानी भी बहुतायत से मिल सकेगा।
श्री भटट ने कहा कि जमरानी बांध सर्वोच्च प्राथमिकता वाला जनहित का प्रोजेक्ट है। उन्होने कहा कि कोविड 19 की दूसरी लहर के प्रकोप के चलते विकास कार्य पटरी से उतर गये हैं। वर्तमान में कोरोना की भयावहता काफी हद तक कम हुई है, कोविड कफ्र्यू मे ढील बढने के कारण गतिविधियां सामान्य होती जा रही है। ऐसे में इस प्रोजेक्ट को गति देने तथा धरातल पर उतारने के लिए पूरी ऊर्जा एवं तत्परता के साथ जूटने की जरूरत है। उन्होने कहा कि जमरानी बांध परियोजना का मुख्य उददेश्य जल संवर्धन कर हल्द्वानी क्षेत्र की जलापूर्ति तथा तराई भाबर एवं उत्तर प्रदेश क्षेत्र में सिचाई उपलब्ध कराना तथा विद्युत उत्पादन करना है। इसलिए परियोजना कार्यो पर शीघ्रता से कार्य किया जाए।


उन्होेने बांध प्रभावित क्षेत्रों मे सर्वे की गति तेज करने के निर्देश महाप्रबन्धक जमरानी बांध परियोजना प्रशान्त बिश्नोई को दिये। उन्होने कहा कि वे प्रभावित क्षेत्रवासियों से दोतरफा संवाद कायम कर लोगों को एक्ट के अनुसार पुनर्वास व पुर्नविस्थापन के सम्बन्ध मे पूर्ण जानकारियां देें। श्री भटट ने कहा कि लारा एक्ट के अनुसार क्षेत्रवासियो को पूर्ण सुविधायें दी जायेगी। किसी भी प्रभावित व्यक्ति को नुकसान नही होने दिया जायेगा। बैठक मे अपर जिलाधिकारी नजूल जगदीश चन्द काण्डपाल ने बताया कि जामरानी बांध के लोगो को विस्थापित करने के लिए सितारंगज जेल परिसर के अलावा दियो हरि मे 52.85 एकड, खटीमा तहसील के ग्राम उलाहनी मे 120.07 एकड, सितारगंज तहसील के ग्राम लालरखास, कल्याणपुरी बरा में 247.09 एकड, लालरपटटी में 37.57 एकड भूमि कुल 457.58 एकड भूमि चयनित की गई है।
बैठक में विधायक नवीन चन्द्र दुम्का, रामसिह कैडा, आयुक्त कुमायू मण्डल अरविन्द सिह हृयांकी, जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ,प्रभागीय वनाधिकारी टीआर बीजूलाल,भूमि आधिपत्य अधिकारी एनएस नबियाल, जेल सुप्रीटेंडेट सितारगंज अशोक कुमार,अधिशासी अभियन्ता जमरानी बीबी पाण्डे,ललित कुमार,प्रोजेक्ट मैनेजर जमरानी संजय कुमार सिह, साह नवाज आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -  श्रावण का पहला सोमवार, शिव मंदिर भक्तों से गुलजार

 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999