यहां महिला की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बनभूलपुरा में इंदिरानगर स्थित वार्ड 31 में देर शाम एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद बनभूलपुरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। घटनास्थल से महिला का पति फरार है।

जानकारी के अनुसार देर शाम बनभूलपुरा के इंदिरानगर में महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। किराये पर रहने वाले यूनुस अपने बीवी सीमा और बच्चों के साथ रहता है। देर शाम इसी मकान में रह रहे लोगों ने मोहल्ले वालों को बताया कि एक कमरे में कुछ घटना हुई है। जब लोग मौके पर पहुंचे तो महिला की गर्दन किसी धारदार हथियार से कटी हुई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।बनभूलपुरा थाने के एसओ नीरज भाकुनी, उपनिरीक्षक मनोज यादव, संजीत राठौर मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें -  विधायक सुमित हृदेश से मिले पीसीएस मेंस के अभ्यर्थी मेंस पोस्टपोन करने की मांग।

फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है। हत्या के बाद मृतक महिला का पति गायब है। पुलिस मकान मालिक से पूछताछ कर रही है

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999