नैनीताल घूमने आई युवती ने बॉयफ्रेंड से झगड़ा होने पर की हरकत, अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें -

नैनीताल में नशे में धुत लखनऊ की युवती ने ब्वॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद अपने हाथ की नस काट ली घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पर्यटक महिला लखनऊ से नैनीताल घूमने पहुंची, नैनीताल पहुंची महिला पर्यटक ने फोन पर अपने बॉयफ्रेंड से झगड़ा होने के बाद हाथ की नस काट ली, आनन फानन में महिला को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नस काटने से पहले उसने नशे में धुत होकर सड़क पर जमकर हंगामा काटा, जिसके बाद ब्लेड से महिला ने हाथ की नस काट ली। आसपास मौजूद लोगों से बीडी पांडे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया।

यह भी पढ़ें -  20 लाख कीमत की,173 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ 01 शराब तस्कर को एसओजी उधमसिंहनगर पुलिस ने किया की गिरफ्तार

घटनाक्रम के मुताबिक लखनऊ निवासी महिला अपनी दूसरी महिला दोस्त के साथ नैनीताल घूमने आई थी। वह तल्लीताल स्थित एक होटल में ठहरी थी। गुरुवार शाम वह होटल में अपने बॉयफ्रेंड से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका आपस में झगड़ा हो गया। जिसके बाद युवती ने जमकर शराब पी। नशे में धुत युवती होटल के कमरे से लेक ब्रिज चुंगी तक पहुंच गई। जहां उसने बीच सड़क पर हंगामा काटा। इसी दौरान उसने ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद उसे बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ. अजहर ने बताया कि युवती की कलाई पर गहरा घाव नहीं है। फिलहाल उसे प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है। वहीं तल्लीताल पुलिस की ओर से पर्यटक महिला और उसकी सहेली से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999