नैनीताल- यहाँ अनियंत्रित बस ने पांच बाइकों को कुचला, दो की मौत, दो घायल

खबर शेयर करें -

रामनगर न्यूज़– धनगढ़ी नाले के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित बस (UK 04 PA 0422) ने नाले के किनारे खड़ी पांच बाइकों को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान विरेन्द्र शर्मा (42) पुत्र स्व. [नाम] निवासी मनिला बिहार चोरपानी, रामनगर और सुरेन्द्र सिंह पंवार (53) पुत्र स्व. [नाम] निवासी गंगोत्री बिहार, कानिया के रूप में हुई है। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  कुमाऊं- यहां माँ की लापरवाही के चलते मासूम की हुई मौत

वहीं, हादसे में ललित पाण्डे पुत्र बालादत्त पाण्डे निवासी दुर्गापुरी, विजय टेंट हाउस के पास, रामनगर और सत्यप्रकाश निवासी जसपुर, ऊधमसिंह नगर घायल हो गए। दोनों का उपचार रामनगर अस्पताल में चल रहा है।

बस ने जिन बाइकों को टक्कर मारी, उनके नंबर हैं—UK 04K 1846, HP 24C 1860, UK 18H 9373, UK 04T 1590 और UK 04T 7031।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार जमीन घोटाला: तीन बड़े अफसरों पर गिरी गाज, सरकार ने शुरू की विभागीय जांच

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि बस को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच पड़ताल जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999