नैनीताल : वोटिंग कर रहे बुजुर्ग ने झील में लगाई छलांग

खबर शेयर करें -


नैनीताल। झील में ठंडी हवा के बीच नौकायन कर रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग ने बीच झील में पहुंच जेब से दो पांच-पांच सौ के नोट निकाले और नाव चालक को देते हुए एक मंदिर व एक गुरुद्वारे में चढ़ा देने को कहा।

नाव चालक उसकी बात समझ पाता इससे पहले ही बुजुर्ग ने लाइफ जैकेट उतार झील में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि नौकायन करा रहे अन्य नाव चालकों ने रेस्क्यू कर बुजुर्ग की जान बचा ली।

यह भी पढ़ें -  नितिन भदौरिया बने ऊधम सिंह नगर जिले के डीएम, 27वें जिलाधिकारी के रूप संभाली जिले की कमान

पुलिस ने स्वजनों को बुलाकर बुजुर्ग को काउंसलिंग के बाद उनके सुपुर्द कर दिया। अवसाद में आत्मघाती कदम उठाने की बात कही जा रही है।

गुरुवार सुबह बरेली निवासी अवतार सिंह नैनीताल आये हुए थे। सुबह करीब दस बजे उन्होंने बोट स्टेंड से नौकायन करने के लिए टिकट खरीदा। किनारे पर बकायदा लाइफ जैकेट पहनने के बाद वह नौकायन करने लगे।

यह भी पढ़ें -  पंचायत चुनाव 2025 : 3000 से अधिक आपत्तियों का निपटारा आरक्षण की अंतिम सूची जारी देखें अपने क्षेत्र की लिस्ट

बीच झील में पहुंच एकाएक उन्होंने अपनी जेब से पांच-पांच सौ रुपये के दो नोट निकाले। नाव चालक को देते हुए उन्होंने एक नोट मंदिर व एक नोट गुरुद्वारा में चढ़ाने की बात कही। नोट पकड़ नाविक कुछ समझ पाता इससे पहले उन्होंने लाइफ जैकेट उतार झील में छलांग लगा दी।

बुजुर्ग को झील में कूदता देख नौकायन करा रहे अन्य नाव चालक भी मदद को पहुंचे। किसी तरह नाव चालकों ने बुजुर्ग को झील से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर तल्लीताल पुलिस भी माैके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें -  एक समाज श्रेष्ठ समाज के लोगों द्वारा शहीदो को कारगिल दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि

बुजुर्ग को चौकी लाकर पूछताछ की तो उसने पारिवारिक अवसाद में होने की बात बताई। तत्काल स्वजनों को नैनीताल बुलाकर बुजुर्ग की काउंसलिंग की गई। एसआई सतीश उपाध्याय ने बताया कि काउंसलिंग के बाद बुजुर्ग को स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999