11 महीने बाद शुरू होगा नैनीताल का रोपवे

खबर शेयर करें -

नैनीताल। नैनीताल का प्रमुख आकर्षण रोपवे का संचालन 11 माह बाद कल (आज) से शुरू होगा। 1.32 करोड़ रुपये की लागत से रोपवे की मरम्मत हुई है। रोपवे के संचालन के पहले दिन रविवार को यात्रियों को निशुल्क यात्रा कराई जाएगी। मरम्मत के बाद रोपवे अब स्वचालित हो गया है, जो रात्रि में भी चलाई जाएगी। जिसकी गति भी अब पहले से अधिक हो गई है। रोपवे का टिकिट पूर्ववत वयस्क हेतु 300 व बच्चों के लिये 200 रखा गया है। स्थानीय लोगों के लिये पास सिस्टम पहले की तरह ही होगा।शनिवार को स्नोव्यू में पत्रकारों से वार्ता में निगम के अध्यक्ष केदार जोशी ने बताया कि रोपवे का संचालन 15 मार्च 2020 से मरम्मत कार्य हेतु बन्द हो गया था। बाद में लॉक डाउन के कारण मरम्मत सामग्री समय से नहीं पहुंची और मरम्मत कार्य विलम्ब से हो सका।उन्होंने बताया कि विगत दिवस कर्मचारी नेताओं से वार्ता के बाद निगम के दो गेस्ट हाउस मोहान व नौकुचियाताल को लीज में देने की सहमति हो गई है। इन गेस्ट हाउस की क्षमता बढ़ाई जा रही है, जो 2.25 करोड़ न्यूनतम वार्षिक दर पर लीज में दी जाएंगी। जबकि 15 अन्य गेस्ट हाउस को थ्री स्टार होटल श्रेणी में बनाने के लिये निगम 15 करोड़ रुपये कर्ज लेगा। इन गेस्ट हाउस के संचालन के लिये टूरिज्म कंसल्टेंट रखा जाएगा। जिसे 21 लाख रुपये सालाना वेतन व अन्य खर्च दिए जाएंगे। अन्य टीआरसी के लिये भी कांट्रेक्ट पर मैनेजर रखे जाएंगे।केदार जोशी ने बताया कि कर्मचारी नेताओं से वार्ता के बाद संविदा कर्मियों को मार्च से 1 हजार रुपया बढ़ा हुआ वेतन देने व इसी साल कम से कम तीन हजार की वृद्धि करने पर सहमति बनी है।निगम के प्रबंध निदेशक रोहित मीणा ने बताया कि निगम अपनी आय बढ़ाने के लिये खनन व पेट्रोल पम्प खोलने पर भी फोकस कर रहा है। निगम ने खनन के 33 पट्टों के लिये आवेदन किया है और अब तक 18 पट्टे मंजूर भी हो गए हैं। ये पट्टे निगम लॉटरी के बजाय निलामी से आबंटित करेगा। केव गार्डन में लाइटिंग आदि की व्यवस्था कर उसे रात में भी संचालित किया जाएगा। स्नोव्यू में डायनोसोर थीम पार्क बनाया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में निगम के महाप्रबंधक अशोक जोशी भी मौजूद थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  सरकारी चिकित्सालय की डाक्टर ने पति, ससुर व सास पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का भी मामला।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999