भारत का वीजा लेकर उत्तराखंड में नशा तस्करी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में एसओजी और थाना कपकोट पुलिस की संयुक्त टीम ने एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है जो कि नशा तस्करी कर रही थी। पुलिस ने विदेशी महिला के पास से 1.040 किलोग्राम अवैध चरस बरामद किया है।

बागेश्वर एसपी ने युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने और अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी-बिक्री करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में समस्त थाना प्रभारियों एवं प्रभारी एसओजी बागेश्वर को आवश्यक निर्देश निर्गत किये हैं।

यह भी पढ़ें -  सातू आंठू, विरूड़ पूजा, कुमाऊं की अनूठी लोक परंपरा

इसी के मद्देनजर आज थाना कपकोट पुलिस और एसओजी टीम, क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग और सुरागरसी/पतारसी के दौरान खाईबगड़ नया पुल तिराहे के पास संदिग्ध महिला निवासी- फ्रांस, हाल निवासी – हरी सिंह का मकान, कालीमठ, कसार देवी, अल्मोड़ा से पूछताछ की। चेकिंग करने पर महिला के पास से 1.040 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की गई।।

यह भी पढ़ें -  1 अप्रैल से प्रदेश में लागू होगा ये नियम, अब सड़कों पर नहीं दिखेंगे ये वाहन, जानें सरकार का प्लान…

पुलिस ने महिला आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999