बैंक ऑफ़ बड़ौदा में 500 से अधिक पदों पर निकली नई भर्ती , ऐसे करें आवेदन

खबर शेयर करें -

Bank Of Baroda Recruitment 2024: बैंक में सरकारी नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में मैनेजर, रिलेशनशिप मैनेजर, हेड, प्रोजेक्ट मैनेजर, डाटा इंजीनियर्स समेत विभिन्न पदों पर मानव संसाधन (HR) की नई भर्ती निकल गई है। इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं एप्लिकेशन फॉर्म सब्मिट करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर 2024 है। इस भर्ती अभियान के तहत 500 से अधिक रिक्त पदों को भरा जाना है। इच्छुक अभ्यर्थी बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर आवेदन पत्र भर सकते हैं।

इस बैंक भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 22-33 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं अधिकतम उम्र 28-45 वर्ष पदानुसार है। हालांकि ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्गों को छूट दी गई है। उम्र की गणना 1 अक्टूबर 2024 के आधार पर की जाएगी, चयनित उम्मीदवारों को योग्यता और अनुभव के आधार पर सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग के बाद इंटरव्यू और अन्य सेलेक्शन मेथड के जरिए किया जाएगा।
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान 600 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एस, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 100 रुपये है।

यह भी पढ़ें -  Dhami Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, 17 प्रस्तावों पर लगी मुहर

बैंक की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज, संस्थान और विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट/बीई/बीटेक/एमबीए/पीजीडीएम/पोस्ट ग्रेजुएशन/लॉ डिग्री/सीए/सीएमए/सीएफए आदि की डिग्री होनी चाहिए। पदानुसार योग्यता और अनुभव संबंधित विस्तृत डिटेल्स अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999