नैनीताल के प्रतिष्ठित स्कूल में पढऩे वाले छात्र की आत्महत्या से जुड़े मामले में नया मोड़,पढ़े खबर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल के प्रतिष्ठित स्कूल में पढऩे वाले छात्र की आत्महत्या से जुड़े मामले में नया मोड़ आया है। काठगोदाम थाने में इस मामले में चार लोगों के विरुद्ध मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़ और आत्महत्या को उकसाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मृतक के पिता का कहना है कि मारपीट और बतमीजी से आहत होकर ही बेटे ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।

यह भी पढ़ें -  आज राहत, कल फिर आफत, उत्तराखंड में मौसम दिखाएगा रंग, सावधान रहें

दमुवाढूंगा के कैलाश व्यू कालोनी निवासी एमपी साह मर्चेट नौकरी में अमेरिका में तैनात हैं। बेटा देव नैनीताल के एक स्कूल में पढ़ाई करता है। नौ अगस्त को देव अपने साथियों संग भुजियाघाट में एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में गया था। वापसी में देव की गाड़ी से निर्मला स्कूल के पास एक अन्य गाड़ी में टक्कर लग गई।


पत्थरों से हमला कर गाड़ी को नुकसान पहुंचाया

यह भी पढ़ें -  वोटर लिस्ट से विधायक फुरकान अहमद का नाम गायब, कांग्रेस ने SIR को लेकर उठाए सवाल

इसके बाद घबराहट में जब उसने गाड़ी आगे बढ़ाई तो पोलो कार सवार रेहान, अरफराज नसीम, कृष्णा और तनिष्क ने देव की गाड़ी को जबरन रोकना शुरू कर दिया। आरोप है कि रेहान ने पीछा कर अपने साथियों संग पत्थरों से हमला कर गाड़ी को नुकसान भी पहुंचाया। साथ ही देव को पीटना भी शुरू कर दिया।

इसके बाद देव किसी तरह घायल हालत में ही दमुवाढूंगा स्थित अपने घर पहुंच गया। यहां अगली सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला।

यह भी पढ़ें -  जारी हुआ uk बोर्ड का रिज़ल्ट, 10वीं में करन व 12वी में अनुसुईया बने टॉपर

वहीं, पीड़ित परिवार का कहना है कि रेहान और उसके साथियों की प्रताड़ना की वजह से ही देव ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। इसलिए सभी आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999