उत्तराखंड के हल्द्वानी में निर्मित गौला पुल इन दिनों एक बार भारी बारिश के चलते खतरे में आ गया है। मंगलवार को स्थानीय प्रशासन एवं एनएच अधिकारियों ने गौला पुल का स्थलीय निरीक्षण किया था। सिटी ऋचा सिंह ने संबंधित अधिकारियों को धस रही पुल की एप्रोच को ठीक करने के सख्त निर्देश दिए थे।
इसी क्रम में बुधवार को एनएच के अधिकारियों ने गौला पुल की धस रही एप्रोच को ठीक करने के लिए कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। गौरतलब है कि वर्ष 2021 मानसून सीज़न में भारी बारिश के चले एक बार गौला पुल की एप्रोच क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके चलते काफी समय तक गौला पुल पर आवाजाही बंद रही।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें - एसटीएफ दरोगा की दबँगई, घर में घुसकर मारपीट व चरस तस्करी में फंसाने का आरोप, मुकदमा दर्ज


