गंगनहर में बहा रुड़की बीईजी का जवान, नहीं लग सका कोई सुराग

खबर शेयर करें -

रविवार की शाम गंगनहर में नहाते वक्त एक जवान बह गया। जिसके बाद से जवान लापता है। पुलिस और बीईजी के जवानों ने सर्च अभियान चलाया लेकिन जवान का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

गंगनहर में बहा रुड़की बीईजी का जवान
रविवार की शाम अपने दोस्तों के साथ रुड़की बीईजी में तैनात एक जवान गंगनहर में नहा रहा था। नहाते वक्त वो गंगनहर में लापता हो गया। जवान को ढूंढने की काफी कोशिशें की जा रही हैं। लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं फ्लाईओवर में अनियंत्रित डंपर की टक्कर से गंभीर घायल बाइक सवार छात्र-छात्रा की हुई शिनाख्त

रुड़की बाजार में खरीदारी करने आया था जवान
मिली जानकारी के मुताबिक शाम को बीईजी में तैनात राइफलमैन शिवांशु गौड़ अपने दो साथियों के साथ रुड़की बाजार में खरीदारी करने के लिए आए थे। खरीदरादी के बाद वो मेहवड़ पुल के पास गंगनहर के घाट पर नहाने लगे। नहाते वक्त वो पानी के तेज बहाव में बह गए। थोड़ा दूर जाकर वो लापता हो गए।

यह भी पढ़ें -  भाजपा खेमे से कई युवाओं को कांग्रेस में ले गए सुमित हृदयेश,मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाने की तैयारी

लगातार चलाया जा रहा है सर्च अभियान
घटना की जानकारी मिलते ही कलियर पुलिस और बीईजी की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद सर्च अभियान चलाकर जवान की तलाश की गई। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। सोमवार को भी टीम द्वारा गंगनहर में सर्च अभियान चलाया जा रहा है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999