धामी कैबिनेट की बैठक आज, आपदा के मुद्दे पर हो सकती है चर्चा

खबर शेयर करें -

धामी कैबिनेट की बैठक आज होगी। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। कैबिनेट बैठक में आज प्रदेश में आने वाली आपदाओं को लेकर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जा सकती है।

धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज
सीएम धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी। दोपहर 12.30 से कैबिनेट बैठक शुरू हो जाएगी। आज होने वाली बैठक में रायपुर में सेंट्रल विस्टा की तर्ज पर विधानसभा, सचिवालय समेत सभी निदेशालयों के निर्माण के लिए मास्टर प्लान का प्रस्ताव रखा जा सकता है। इसके साथ ही सर्विस सेक्टर पॉलिसी और कर्मचारी सेवाओं से संबंधित विभिन्न नियमावली पर भी चर्चा हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  Ex-Army Men के लिए बड़ी खबर, पहाड़ में मोबाइल ECHS शुरू करने की हो रही तैयारी

प्रदेश में आपदाओं को लेकर हो सकती है चर्चा
उत्तरकाशी के सिलक्यारा में हुए सुरंग हादसे के बाद से प्रदेश में आने वाली आपदाओं के मुद्दें ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। जिसके बाद माना जा रहा है कि आज कैबिनेट में प्रदेश में अक्सर आने वाली आपदाओं पर चर्चा की जा सकती है।

यह भी पढ़ें -  कुंभ 2021: साधु-संतों के इलाज के लिए एम्स और हरिद्वार में खुलेगा विशेष काउंटर

गौरतलब है कि प्रदेश में हर साल आपदा के हालात पैदा होते हैं। बादल फटना, भूस्खलन, तेज बरसात के कारण लोगों को दिक्कतों क सामना करना पड़ता है। प्रदेश में आने वाली आपदाओं से कैसे निपटा जाए इसक लेकर बैठक में चर्चा की जा सकती है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999