‘न पानी, न खाना…’,900 से ज़्यादा फ्लाइट्स रद्द!, देशभर में हंगामा, क्या है इसकी वजह? – Indigo Flights

खबर शेयर करें -

why-indigo-flights-cancelled-chaos-in-airports

Indigo Flights Cancelled: इंडिगो एयरलाइन इस वक्त भारी अव्यवस्था से जूझ रही है। बीते चार दिनों से उसकी उड़ानों में लगातार या तो देरी हो रही है या फिर रद्द हो रही है। इसी वजह से देशभर के एयरपोर्ट्स(Airports) में यात्रियों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया है। बताते चलें कि अकेले गुरुवार को करीब 550 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो गई। जिसकी वजह से गोवा, हैदराबाद, दिल्ली और मुंबई आदि एयपोर्ट्स पर हंगामें की स्थिति देखी गई।

इसके साथ ही आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से 200 से ज्यादा इंडियों फ्लाइट(Flights Cancelled) को कैंसिल कर दिया गया। जिसमें 135 departure+ 90 arrival फ्लाइट शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -  Glenn Maxwell ने ODI Cricket से लिया संन्यास
Indigo Flights Cancelled

900 से ज़्यादा फ्लाइट्स हुई रद्द Indigo Flights Cancelled

खबरों की माने तो दिल्ली एयरपोर्ट पर हजारों बैग बिखरे पड़े दिखे। फ्लाइटे रद्द होने के बाद कई यात्रियों को जमीन पर सोना पड़ा। इसके खिलाफ हर तरफ नारेबाजी की गई। हर जगह अफरा-तफरी का माहौल है। आज भी यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर जमकर गुस्सा निकाला।

‘न पानी, न खाना…’,

एक यात्री ने कहा, ‘वो शादी में जा रहे थे, अब उनका सामान गायब है। 12 घंटे बाद भी इंडिगो एयरलाइन कुछ नहीं बोल रही है। ये मानसिक प्रताड़ना है।’ तो वहीं अन्य महिला की माने तो ’14 घंटे से ज्यादा का समय हो गया है। ना खाना है ना पीने को पानी मिल रहा है। स्टाफ भी कुछ जवाब नहीं दे रहा है।’ हैदराबाद, गोवा एयरपोर्ट पर भी यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा।

यह भी पढ़ें -  शादी के बाद दुल्हन का राज खुला, मामला तलाक तक पहुंचा

देश के कई शहरों में फ्लाइट्स कैंसिल Indigo Flights Cancelled

इंडिगो की कई सारी फ्लाइट्स कैंसिल हुई है:-

  • मुंबई: 118
  • बेंगलुरु: 100
  • हैदराबाद: 90
  • कोलकाता: 35
  • चेन्नई: 26
  • गोवा: 11
  • भोपाल: 5
  • दिल्ली 225

आज भी इंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें कैंसिल हुई है। कल 500 हुई थी। जिसके चलते दो दिनों में फ्लाइट्स रद्द का आकंड़ा 900 के पार चला गया।

क्यों रद्द हो रही इंडिगो की फ्लाइट्स? Indigo Flights Cancelled Reason

इंडिगो ने अपनी सफाई में कहा है कि नए नियमों के बाद क्रू की जरूरत का गलत आकलन हुआ। इसके साथ ही स्टाफ की कमी, सर्दियों का मौसम, तकनीकी दिक्कतों की वजह से उड़ानें बुरी तरफ प्रभावित हुई है।

यह भी पढ़ें -  घरों में पानी घुसने से महिलाएं आक्रोशित, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता का किया घेराव

आने वाले 3 दिनों तक और रद्द होंगी उड़ानें

DGCA को इंडिगो ने रिपोर्ट भेजी है। जिसमें उसने बताया कि वो पायलट-क्रू ड्यूटी के नए नियमों को फिलहाल वापस ले रहे है। रात की ड्यूटी सुबह पांच बजे तक थी। जिसे सुबह 6 बजे तक बढ़ाया था। फिलहाल इसे वापस लिया गया। इंडिगो ने बताया कि इस शेड्यूल को सामान्य होने में कम से कम 2-3 दिन और लगेंगे

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999