चंपावत में बड़ा हादसा!, खाई में गिरा बारात का वाहन, पांच की दर्दनाक मौत, कई घायल

खबर शेयर करें -

five-wedding-guests-died-in-a-road-accident-near-shera-ghat-in-gangolihat champawat

चंपावत: जिले के लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में बड़ा सड़क हादसा हो गया। आज यानी शुक्रवार देर रात बारात लौट रही थी। तभी ये हादसा हुआ। इस हादसे में महिला समेत पांच की मौत हो गई। तो वहीं अन्य पांच घायल बताए जा रहे है। बारात शेरा घाट से पाटी चंपावत आई थी। लौटने के दौरान बाराती जीप दुर्घटना का शिकार हो गई। ये घटना देर रात 2:30 बजे के आसपास हुई। पुलिस को सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य किया गया।

चंपावत में बड़ा हादसा!, खाई में गिरा बारात का वाहन, पांच की दर्दनाक मौत

दरअसल ये हादसा चंपावत के शेरा घाट के पास हुआ। शादी संपन्न होने के बाद देर रात बाराती वापस लौट रहे थे। तभी बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिसमें मां बेटे समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जीप में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- यहाँ ओवर स्पीड व खतरनाक तरीके से वाहन चलाना व अभद्रता करना युवकों को पड़ा भारी, पुलिस ने वाहन सीज कर की ये कार्यवाही
champawat lohaghat-road-accident

हादसे की वजह

बताते चलें कि देर रात ही घायलों का रेस्क्यू किया जा चुका है। घायलों को उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट इलाज के लिए लाया गया। जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि ये सड़क दुर्घटना जीप चालक के नशे में होने के कारण हुई है। शुक्रवार तड़के में शवों का भी रेस्क्यू किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें -  कुमाऊं -यहां नशेड़ी भाई ने जुड़वा भाई को ईट मार कर उतारा मौत के घाट

सड़क दुर्घटना में घायलों के नाम

  • धीरज पुत्र प्रकाश चंद्र निवासी रुद्रपुर
  • राजेश (14) पुत्र उमेश चंद्र जोशी लाखतोली
  • चेतन चौबे 5 वर्ष पुत्र सुरेश चौबे निवासी दिल्ली
  • भास्कर पांडा किलोटा, वाहन चालक
  • देवदत्त (38) पुत्र रामदत्त निवासी सल्ला भाटकोट शेराघाट

भास्कर पंडा गंभीर रूप से घायल है। जिसके चलते उन्हें चत्पावत जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें -  देवर और भांजे को चकमा देकर रेलवे स्टेशन से प्रेमी संग भागी नवविवाहिता

हादसे में मृतकों के नाम

  • भावना चौबे
  • भावना का बेटा प्रियांशु (6 वर्ष)
  • प्रकाश चंद्र उनियाल (40) बिलासपुर
  • केवल चंद्र उनियाल (35) बिलासपुर
  • सुरेश नौटियाल (32) पंतनगर (उधम सिंह नगर)
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999