इस जिले में जोरदार धमाका ! मां-बेटे समेत 3 लोग गंभीर घायल

खबर शेयर करें -

a powerful explosion rocked this uttarakhand district

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में घर के अंदर गैस सिलेंडर फटा है। हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। उन्हें एसटीएच रेफर किया गया है। बताया गया कि महिला खाना बना रही थी। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा कॉलोनी में हुई। जहां मंगलवार सुबह घर के अंदर अचानक सिलिंडर फट गया। हादसे में घर में मौजूद 3 लोग बुरे तरह झुलसे है। घायलों में एक ही परिवार के 3 सदस्य शामिल हैं, जिनमें मां-बोटा और एक अन्य व्यक्ति है। आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एसटीएच रेफर कर दिया गया है।  

यह भी पढ़ें -  एयरलाइंस ने खो दिया महिला का सूटकेस, चार साल तक इधर-उधर घूमता रहा, फिर मिला वापस, जानिए कैसे?

कोतवाल मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे कृष्णा कॉलोनी निवासी गोमती देवी घर पर रोटी बना रही थी। तभी अचानक गैस सिलिंडर फटा है। धमाका इतना तेज था कि दीवार टूटकर गिर गई। घटना में 30 वर्षीय गोमती के अलावा उनका 10 वर्षीय नीरज और एक अन्य घायल हुए हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999