जौलीग्रांट के नामी संस्थान का मामला, युवक को लाठी-डंडों से जमकर पीटा; जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -

dehradun a young man was brutally beaten with sticks at a renowned jolly
दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने किया कन्या पूजन, 1,000 छात्राओं को…

देहरादूनः राजधानी देहरादून में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां स्थित जौलीग्रांट के एक नामी संस्थान के गार्डो ने युवक को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस जांच कर रही है।

देहरादूनः राजधानी देहरादून में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां स्थित जौलीग्रांट के एक नामी संस्थान के गार्डो ने युवक को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- ऑटो वाहन चालकों को मानने होंगे अब ये नियम, SOP हुई जारी

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला जौलीग्रांट क्षेत्र के एक निजी संस्थान का है। जहां एक युवक को संस्थान के गार्डो ने बुरी तरह पीटा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जोकि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि करीब आधा दर्जन से अधिक गार्ड एक युवक को पीट रहे है। युवक जमीन पर गिरा हुआ है। उसे बेरहमी से पीटा जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  भीषण सड़क हादसा!, गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन की मौके पर ही दर्दनाक मौत

पुलिस ने घटना की वीडियो का संज्ञान लिया तो जांच में सामने आया कि युवक समेत तीन अन्य संस्थान के पूर्व छात्र थे। आरोप है कि तीनों युवक कक्षा के कमरे में घुसकर मारपीट कर रहे थे। इसके बाद एक युवक गार्डो के हाथ लगा। जिस वजह से उसकी पिटाई कर दी। वहीं, पुलिस का कहना है कि पूर्व छात्र का इस तरह से नहीं पीटा जाना चाहिए था। मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। जांच के बाद दोनों पक्षों पर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999