नमस्कार नहीं करना पड़ा भारी, घर में घुस कर चला दी गोली

खबर शेयर करें -

बाहरी दिल्ली में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नमस्कार नहीं करने पर तीन शख्स नमस्कार न करने वाले युवक पर भड़क गए। नाराजगी में उनने युवक का घर तक पीछा किया और दरवाजा तोड़कर उसके घर में घुस गया। घर के अंदर युवक के न मिलने पर वह वापस लौटने लगे।इसी दौरान युवक के छत पर दिखते ही उन लोगों ने गोली चला दी । गनीमत यह रही कि गोली युवक को नहीं लगी। इस बीच शोर मचने पर वह फरार हो गया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।यह वाकया समता विहार निवासी जयप्रकाश (20) के साथ का है। वह इलाके में ही काम करता है। पुलिस को दी गई नामजद शिकायत में जयप्रकाश ने बताया है कि 12 अक्तूबर की रात वह काम करने के बाद बाइक से वापस घर लौट रहा था।

यह भी पढ़ें -  नदी के किनारे रामनगर क्षेत्र में लाश मिलने से मची सनसनी

इस दौरान भलस्वा डेयरी के नजदीक की पुलिया पर तीन युवक सूरज, कल्लू और आकाश खड़े थे। तीनों समता विहार में ही रहते हैं। बाइक उनके बगल से गुजरने पर तीनों ने उसको रोक लिया। इसके बाद उन सबने जय प्रकाश से नमस्कार करने को कहा।जयप्रकाश के मुताबिक , मना करने पर तीनों भड़क गए। उनको इरादा भांपकर वह मौके से भाग खड़ा हुआ। करीब 500 मीटर घर जाकर उसने पहले दरवाजा बंद किया और सीधे छत पर जा छिपा। उधर, पीछा करते तीनों आरोपी भी उसके घर पहुंचे। आरोप है कि तीनों दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुस गए। लेकिन छत पर नहीं पहुंच पाए। इससे वह वापस लौटने लगे। इसी बीच इनको जयप्रकाश छत पर दिखा और उनने निशाना लगाकर गोली चला दी। गनीमत यह रही कि गोली उसको नहीं लगी। इससे घबराकर जयप्रकाश ने शोर मचाया और सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999