Ram Mandir में अब श्रद्धालु नहीं खींच पाएंगे फोटो, फोन साथ लाने वालों को नहीं दी जाएगी एंट्री

खबर शेयर करें -

अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) में दर्शन करने जा रहे भक्तों के लिए बड़ी खबर है। अब श्रद्धालु राम मंदिर में फोटो नहीं खींच पाएंगे। भक्तों की सुविधा और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और भी ज्यादा पुख्ता करने के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

राम मंदिर में अब श्रद्धालु नहीं खींच पाएंगे फोटो Shri Ram Janmabhoomi Mobile Ban
दरअसल श्री राम जन्मभूमि परिसर में सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़ी नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं। भक्तों की आगामी चैत्र नवरात्रि में भीड़ को ध्यान में रखते हुए परिसर के अंदर प्रशासन ने मोबाइल फोन,हथियारों आदि पर बैन लगा दिया है।

यह भी पढ़ें -  महिलाओं ने रचा इतिहास, अपने नाम दर्ज किया ये रिकॉर्ड

फोन साथ लाने वालों को नहीं दी जाएगी एंट्री
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सेक्रेटरी चंपत राय ने बताया ये कदम सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठाया गया है। उन्होंने बताया अगर कोई भी व्यक्ति मोबाइल के साथ दर्शन करने या फिर किसी सुरक्षाकर्मी के साथ भी आता है तो उसे परिसर में एंट्री नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें -  दैनिक हाक के सम्पादक पुष्कर राज कपूर का निधन शोक संवेदनाओं का ताता

लाइसेंसी रिवॉल्वर, तलवार या बंदूक आदि हथियार पर भी बैन
चंपत राय ने कहा, “श्री राम जन्मभूमि कॉम्प्लेक्स में मोबाइल फोन के साथ एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, अगर कोई सिक्योरिटी वाले के साथ है, तो उसे कॉम्प्लेक्स में एंट्री नहीं करने दी जाएगी।” उन्होंने आगे बताया कि लाइसेंसी रिवॉल्वर, तलवार या बंदूक जैसे हथियार भी परिसर के अंदर लाने की अनुमति नहीं है। हालांकि सिखों को इसमें गले में सिर्फ एक छोटी किरपान पहनने की छुट है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में अनियमितताओं की जांच के सीएम धामी ने दिए एसआईटी को दिए निर्देश
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999