अब अकेले भी हज कर सकेंगी महिलाएं, कई नियमों की बाध्यता से मिली छूट

खबर शेयर करें -

: अब हज यात्रा पर जाने वाली महिलाओं को कई नियमों की बाध्यता से छूट मिल गई है। महरम यानी पुरुष रिश्तेदार (पति, बेटा, भाई आदि) के बिना ही महिलाएं हज का पाक मुकद्दस सफर कर पाएंगी, जबकि अब चार महिलाओं के समूह में यात्रा पर जाने के नियम की बाध्यता भी खत्म कर दी गई है।

अकेली महिला भी हज के लिए आवेदन कर सकती हैं। इस नियम से महिलाओं में खुशी की लहर है। उत्तराखंड हज कमेटी ने हज यात्रा 2023 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 10 मार्च तक आवेदन करने की अंतिम तिथि रखी गई है। बीते वर्ष प्रदेश के नौ जिलों से 739 मोमीनों ने हज के लिए आवेदन किए थे। जिसमें सबसे अधिक हरिद्वार जिले से 284 आवेदन किए गए थे।

यह भी पढ़ें -  क्रिकेटर ऋषभ पन्त एक्सीडेंट के बाद उसी जगह तीसरा बड़ा सड़क हादसा, घटना सीसीटीवी में कैद…

दूसरे नंबर पर ऊधमसिंह नगर से 194 और तीसरे स्थान पर देहरादून जनपद से 33 आवेदन हुए थे, जिसमें 30 फीसदी महिलाओं के आवेदन थे। महिलाओं को महरम के साथ ही हज यात्रा पर जाने का नियम था, जबकि चार महिलाओं का ग्रुप ही हज का सफर कर सकता था, लेकिन अब से इस नियम की बाध्यता खत्म कर दी गई।

यह भी पढ़ें -  पुलिस ने 208 नशीले इंजेक्शनों के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

अब अकेली महिला भी हज यात्रा के लिए आवेदन कर सकेगी, जिससे हज पर जाने वाली महिलाओं में खुशी की लहर है। अब महिलाएं अपने बजट के हिसाब से अकेले ही हज पर भी जा सकेंगी।

पहले अपने साथ ही बेटे या पति, फिर अन्य रिश्तेदार को हज पर ले जाने के लिए बजट का इंतजाम करना पड़ता था, लेकिन बिना महरम के हज का सफर करने की छूट मिलने से राहत मिली है।

यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी , पूजा अर्चना के बाद मास्टर प्लान कार्यो का लिया जायजा

चार महिलाओं के समूह की बाध्यता खत्म कर अकेली महिला के हज यात्रा के लिए आवेदन करने से खुशी मिली है। चार महिला का समूह या फिर महरम के चलते बजट सहित सभी इंतजाम करने पड़ते थे।

हज यात्रा के कई नियमों में बदलाव हुआ है। महिलाएं अब अकेली भी हज यात्रा के लिए आवेदन कर सकती हैं। महरम और चार महिला के ग्रुप में यात्रा पर जाने की बाध्यता नहीं है। आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। हज यात्रा पर जाने वाले लोग 10 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999