37.96 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रामनगर – श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/सेवन के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कल देर सायं बलजीत सिंह भाकुनी क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण, आशुतोष कुमार प्रभारी निरीक्षक रामनगर के दिशा-निर्देशन एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामनगर जयपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में उ0नि0 मनोज कुमार सहित रामनगर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति निवासी चौहानन चौकी बाजार जसपुर उधम सिंह नगर, हाल पता कॉर्बेट नगर रामनगर को 37.96 ग्राम अवैध स्मैक के साथ रईस फल वालों के गोदाम कार्बेट नगर के सामने रामनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में F.I.R. नंबर 455/2021 धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अंर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिसे आज दिनांक 30 जुलाई 2021 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत भेजा जाएगा।
पुलिस टीम में
1 उप निरीक्षक मनोज कुमार
2 आरक्षी गगन भंडारी
3 आरक्षी हेमंत सिंह
4 आरक्षी अशोक कंबोज
5 आरक्षी संजय सिंह
6 महिला आरक्षी पार्वती टम्टा
कोतवाली रामनगर सम्मिलित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  पेपर लीक खुलासे के बाद अब होगी ईडी की एंट्री,सम्पति होगी जप्त