पंखुड़ियां सांस्कृतिक पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति ने जरूरतमंदों को भेंट किए गर्म कपड़े

खबर शेयर करें -

लालकुआं।
पंखुड़ियां सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति के द्वारा आज रविवार को क्षेत्र की निर्धन बस्ती में सर्दी के सीजन को देखते हुए वस्त्र वितरण अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने कहा कि संस्था विगत 14 वर्षों से समाज के हितार्थ निर्धन लोगो को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हर सम्भव सहयोग करती है। उन्होंने बताया कि यह मुहिम वर्ष में दो बार सर्दी व गर्मी में की जाती है। उन्होंने बताया कि उक्त कपड़े संस्था के क्लॉथ हाउस में संस्था के सदस्यों व समाजसेवियों द्वारा दिये गए थे, जिन्हें आज वस्त्र दान अभियान के तहत वितरित किये जा रहे है।
इस दौरान नवनीत चौहान, डॉली अग्रवाल, पंकज गोस्वामी व मेघा त्रिपाठी उपस्तिथ थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : यहां ग्राम प्रधान की जगह पिता करते हैं सिग्नेचर, दीपक रावत के दरबार में आया मामला
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999