PCS अधिकारी खुद चलाने लगे कूड़ा गाड़ी, करने लगे कूड़ा कलेक्शन

खबर शेयर करें -

नगर निगम के सफाई कर्मचारी आज से पूरी तरह हड़ताल में है। लिहाजा नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने शहर में सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभालने के लिए खुद ही कूड़ा गाड़ी पकड़ कर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करना शुरू कर दिया। सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ कूड़ा गाड़ी चलाने वाले कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं,


लिहाजा नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने खुद कूड़ा गाड़ी चलाते हुए कालाढूंगी रोड और नैनीताल रोड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया। इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि शहर की सफाई करना नगर निगम की जिम्मेदारी है। इसलिए वह अन्य कर्मचारियों के साथ वैकल्पिक व्यवस्था में जुटे हुए हैं। और उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया है कि हड़ताल से समाधान नहीं निकलेगा नगर निगम प्रशासन वार्ता के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी और नैनीताल में करोड़ों रुपयों की लागत से बनेगा मिनी एयरपोर्ट


कर्मचारी वार्ता करें और काम पर वापस लौटे शहर के लोगों को परेशानी में डालना अच्छी बात नहीं है लिहाजा उन को स्वयं डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करना पड़ेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999