पिकअप ने मारी बाइक को टक्कर, बाइक चालक की मौत

खबर शेयर करें -


L

देहरादून। दिनांक – 25/03/2024 की दोपहर रुबी इलेक्ट्रानिक के सामने देहरादून रोड विकासनगर में वाहन संख्या – UK05 CA-1294 पिकअप के चालक नाम पता अज्ञात द्वारा वाहन को तेजी व लापरवाही से संचालित कर मोटर साइकिल वाहन संख्या-UK 16A-5824 को टक्कर मार दी।

जिससे मोटरसाइकिल चालक विक्रम सिंह पुत्र जोबन सिंह निवासी क्यूटार थाना त्यूणी जनपद देहरादून हाल निवासी केशरबाग विकासनगर उम्र -32 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें -  BC Khanduri के आवास पहुंचा उनका पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, कई दिग्गज नेता मौजूद

पुलिस द्वारा शव के पंचायतनामा की कार्यवाही कर अग्रिम कार्यवाही हेतु शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999