पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिरी,एक की मौत,कई घायल

खबर शेयर करें -


सोमवार रात आठ बजे धारी ब्लॉक के पलड़ा में एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में गिरे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हैं।


नैनीताल जिले के भीमताल के धारी ब्लॉक के पलड़ा में सौमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक की मौत हो गई। सात घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का एसटीएच में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें -  यमकेश्वर रोड बड़ेथ के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने 02 घायलों को निकालकर पहुँचाया अस्पताल

शादी का सामान लेकर हरीनगर सरना जा रहे थे यात्री
मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप में सवार लोग शादी का सामान लेकर हल्द्वानी से हरीनगर सरना जा रहे थे। घायलों का कहना है कि कच्ची और संकरी सड़क के कारण संतुलन बिगड़ा और हादसा हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक सोनवार रात करीब आठ बजे हादसा हुआ। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दीवान राम (52) निवासी लमगड़ा अल्मोड़ा को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहां 60 साल के वृद्ध ने किया 8 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म

घायलों की सूची
अरविंद (मामूली चोटिल)
सुंदर कुमार (मामूली चोटिल)
हरीश चंद्र (मामूली चोटिल)
गिरीश चंद्र (गंभीर घायल)
जगदीश चंद्र (गंभीर घायल)
संतोष कुमार (गंभीर घायल)
दीपक कुमार (गंभीर घायल

Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999