पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिरी,एक की मौत,कई घायल

खबर शेयर करें -


सोमवार रात आठ बजे धारी ब्लॉक के पलड़ा में एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में गिरे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हैं।


नैनीताल जिले के भीमताल के धारी ब्लॉक के पलड़ा में सौमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक की मौत हो गई। सात घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का एसटीएच में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें -  यहां डीएम ने दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का किया उद्घाटन

शादी का सामान लेकर हरीनगर सरना जा रहे थे यात्री
मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप में सवार लोग शादी का सामान लेकर हल्द्वानी से हरीनगर सरना जा रहे थे। घायलों का कहना है कि कच्ची और संकरी सड़क के कारण संतुलन बिगड़ा और हादसा हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक सोनवार रात करीब आठ बजे हादसा हुआ। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दीवान राम (52) निवासी लमगड़ा अल्मोड़ा को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  हार्डवेयर कारोबारी को दी धमकी इस कुख्यात गैंगस्टर के नाम पर धमकी

घायलों की सूची
अरविंद (मामूली चोटिल)
सुंदर कुमार (मामूली चोटिल)
हरीश चंद्र (मामूली चोटिल)
गिरीश चंद्र (गंभीर घायल)
जगदीश चंद्र (गंभीर घायल)
संतोष कुमार (गंभीर घायल)
दीपक कुमार (गंभीर घायल

Advertisement