भारत मंडपम में तीन दिवसीय अष्टलक्ष्मी महोत्सव शुरु, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

खबर शेयर करें -

Three-day Ashtalakshmi Mahotsav begins at Bharat Mandapam

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में तीन दिवसीय अष्टलक्ष्मी महोत्सव का उद्घाटन किया है। एक्स पर जानकारी साक्षा करते हुए उन्होनें लिखा कि अष्टलक्ष्मी महोत्सव पूर्वोत्तर के राज्यों की जीवंत संस्कृति का प्रतीक हैं। उन्होनें कहा कि इस क्षेत्र से जुड़े निवेश मसलन पर्यटन, कपड़ा, हस्तशिल्प और अन्य क्षेत्रों और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी ध्यान केंद्रीत किया जाएगा।

6 से 8 दिसंबर तक चलेगा उत्सव

बता दें कि पहली बार मनाया जा रहा यह तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव 6 से 8 दिसंबर तक आयोजित किया गया है। सांस्कृतिक महोत्सव के माध्यम से पूर्वोत्तर भारत की विशाल सांस्कृतिक विरासत को उजागर किया जाना है। इसमें पारंपरिक कला, शिल्प और सांस्कृतिक परंपराओं की एक श्रृंखला को एक साथ लाया जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी ने उद्घाटन के बाद मंच पर रंगारंग प्रस्तुतियां भी देखीं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: पुलिस और SOG की संयुक्त कार्रवाई, नकली शराब बनाने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

इस प्रदर्शनी में क्या है खास?

इस प्रदर्शनी में पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा, कृषि उत्पाद और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देने का कांसेप्ट रखा गया है। इस दौरान महोत्सव में कई तरह के कार्यक्रम होंगे। कारीगरों की प्रदर्शनियों, ग्रामीण हाट, राज्य-विशिष्ट मंडप और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिए अहम क्षेत्रों पर तकनीकी सत्र होंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  VIdeo-लालकुआं श्रमिक बस्ती में हुआ भीषण अग्निकांड,कई झोपड़ियां एवं दुकानें जलकर हुई राख,देखे video
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999