गुंजी गांव में लोगों से मिले पीएम मोदी, बुजुर्ग महिलाओं ने सिर सहलाकर दिया आशीर्वाद

खबर शेयर करें -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर हैं। पीएम मोदी के ज्योलिंगकांग से गुंजी पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ पीएम का भव्य स्वागत किया।

बुजुर्ग महिलाओं ने सिर सहलाकर दिया आशीर्वाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सीमा से सटे गुंजी गांव में आम जनता से मुलाकात की। इस दौरान पीएम ने छोटे-छोटे बच्चों से लेकर महिलाओं से बातचीत भी की। मुलाकात के दौरान कुछ बुजुर्ग महिलाओं प्रधानमंत्री का सिर सहलाकर उन्हें आशीर्वाद दिया।

यह भी पढ़ें -  जिला चिकित्सालय में हंस फाउण्डेशन के मदद से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत डाइलिसिस यूनिट स्थापित हुर्इ जिसका रविवार को सूबे के समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री चन्दन राम दास, विधायक सुरेश गढिया, जिलाधिकारी विनीत कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया गया।

जागेश्वर पहुंचेंगे पीएम मोदी
गुंजी में रं समाज की ओर से स्टाल लगाया गया था। इस दौरान पीएम मोदी ने स्टाल में पारंपरिक वस्तुएं और उत्पाद भी देखे। जिसके बाद पीएम ने बीआरओ, आईटीबीपी और सेना के अधिकारियों से मुलाकात की। इसके साथ ही जवानों का हौंसला बढ़ाया। लगभग 10:45 बजे पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से जागेश्वर के लिए रवाना हो गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बाबा के वेश में 1 किलो 182 ग्राम अवैध चरस की तस्करी कर रहे राजस्थान के दो अभियुक्तों को भवाली पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999