मदरसे में पढ़ने वाले मासूम बच्चे के साथ कुकर्म करने वाले मौलवी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -


हरिद्वार- 7 वर्षीय बालक से दुष्कर्म करने के आरोपी इमाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी नासिर पुत्र नसीर निवासी सुल्तानपुर कुन्हारी थाना लक्सर जिला हरिद्वार झबरेडा पुलिस की गिरफ्त में आया। मदरसे में पढ़ने गए नाबालिग को इमाम ने अपनी हवस का शिकार बनाया था। पुलिस द्वारा आरोपी पॉक्सो सहित अन्य प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।


मदरसे में पढ़ने वाले मासूम बच्चे का शारीरिक शोषण करने वाले मौलवी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी मासूम बच्चे से कुकर्म करने के बाद से ही फरार था। ये पूरा मामला हरिद्वार जिले के झबरेड़ा थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें -  वार्ड नं. सात आजाद नगर और रविन्द्र नगर में कांग्रेस नेताओ ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क……


झबरेड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी थी,पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसका सात साल का मासूम बच्चा मदरसे में पढ़ने के लिए गया था,वहीं पर मौलवी उसे अपने कमरे में ले गया और बच्चे के साथ कुकर्म किया। आरोप है कि कुकर्म के बाद आरोपी मौलवी ने बच्चे को धमकी दी कि अगर यह बात वह किसी को बताएगा तो उसे जान से मार देगा। पीड़ित बच्चे ने घर आकर मौलवी की पूरी करतूत अपने परिजनों को बताई थी इसके बाद ही बच्चे के पिता ने थाने तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी नासिर पुत्र नसीर निवासी सुल्तानपुर थाना लक्सर जनपद हरि‌द्वार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया

यह भी पढ़ें -  गौरैया दिवस पर हल्द्वानी के पक्षी प्रेमी गुलाब सिंह नेगी ने खष्टी देवी गुरुरानी इंटर कालेज के छात्र छात्राओं को गौरैया संरक्षण के लिए जागरूक करते हुए घोंसले बांटे।स्कूली बच्चों को विलुप्त होती गौरैया को बचाने का संदेश भी दिया।
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999