पत्नी की हत्या का प्रयास करने वाले अभियुक्त पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

पारिवारिक विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया घटना को अंजाम

पत्नी का गला दबाकर मारने की थी योजना, मरा समझकर घटनास्थल से अभियुक्त हो गया था फ़रार

थाना नेहरू कॉलोनी

दिनांक 19 /10 /24 को वादी राजेंद्र नाथ पुत्र शंकर नाथ निवासी कनक गांव चंपावत ने थाना नेहरू कॉलोनी आकर एक प्रार्थना पत्र दिया की उनकी बहन और उसके पति विनोद गिरी गोस्वामी के बीच मे कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है और दोनों अलग अलग रहते है।

यह भी पढ़ें -  ब्रेकिंग दूध और दूध से बने उत्पादों के आज से बढ़ गए पैसे, देखें लिस्ट

आज सुबह मेरे जीजा विनोद गिरी गोस्वामी जो रुद्रपुर उधमसिंहनगर में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत है द्वारा रुद्रपुर से देहरादून आकर मेरी बहन के साकेत कालोनी अजबपुर स्थित रूम पर आ कर जान से मारने की नीयत से मेरी बहन का गला दबाकर हत्या की कोशिश की । यह देखकर मेरा 07 वर्षीय भांजा चिल्लाया जिसे सुनकर पड़ोसी वहाँ आए तो पड़ोसियों को आता देख विनोद गिरी मेरी बहन को मरा समझकर वही छोड़ कर वहां से भाग गया। जिस पर आसपास के लोगो द्वारा मेरी बहन को दून हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें -  9 नवंबर को देहरादून पहुंचेंगे PM मोदी, CS ने लिया तैयारियों का जायजा

उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी में मु0अ0स0 336/ 24 धारा 109 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया

उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई। गठित टीम को सूचना प्राप्त हुई की अभियुक्त अपनी गाड़ी को लेने के लिए साकेत कॉलोनी घटना स्थल पर आ रहा है जिस पर टीम द्वारा दिनांक 20/10/24 को अभियुक्त विनोद गिरि को साकेत कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड राज्य कर्मचारियों को नए साल में मिल सकती है चार फीसदी डीए की सौगात

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

विनोद गिरी गोस्वामी पुत्र रमेश गिरी गोस्वामी निवासी कोशल्या एनक्लेव ,गंगापुर रोड ट्रांजिट कैम्प रुद्रपुर जिला ऊधमसिंह नगर ।

पुलिस टीम

(1) व0उ0नि0 योगेश दत्त
(2) का0 298 विक्रम बंगारी
(3) का0 1572 नीरज सामंत

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999