अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियां शुरू, CS ने दिए एक्शन प्लान बनाने के निर्देश

खबर शेयर करें -

अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन

राज्य सरकार ने अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियां शुरू कर दी है. मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सम्बंधित अधिकारियों को एक हफ्ते के भीतर एक्शन प्लान बनाने के लिए निर्देशित किया है.

CS ने अधिकारियों से मांगा एक हफ्ते के भीतर एक्शन प्लान

सीएस रतूड़ी ने 12 जनवरी 2025 को देहरादून में प्रस्तावित अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के आयोजन के दौरान विभिन्न सत्रों की जिम्मेदारी सम्बन्धित सचिवों को देते हुए एक सप्ताह में एक्शन प्लान तय करने के निर्देश दिए हैं. सीएस ने सम्मेलन के दौरान आयोजित होने वाले सत्रों में राज्य में विभिन्न क्षेत्रों जैसे मैन्युफेक्चरिंग, पावर जनरेशन, स्टार्ट-अप में निवेश के सम्भावनाओं पर चर्चा करवाने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें -  आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जनता की समस्याओं को सुना और अधिकांश जन समस्याओं को मौके पर ही निस्तारित

अतिथि प्रवासियों को भी वक्ताओं के रूप में किया जाए शामिल : CS

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने विशेषकर पर्यटन, कृषि, बागवानी, ग्राम्य विकास, उच्च शिक्षा, स्किल डेवलपमेण्ट, हेल्थ केयर, आयुष, योगा पर विचार मंथन करवाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने इन सत्रों में विषय विशेषज्ञों एवं अधिकारियों के साथ ही अतिथि प्रवासियों को भी वक्ताओं के रूप में शामिल करने के निर्देश दिए हैं. सीएस ने सम्मेलन के दौरान राज्य की लोक संस्कृति, खानपान, स्थानीय हस्तशिल्प, उत्पादों के बेहतरीन प्रदर्शन के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  प्रदेश के सभी कोचों को दिया जाएगा पांच के पंच का लक्ष्य, कॉन्क्लेव का किया जाएगा आयोजन

नोडल अधिकारी बनाने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव ने सम्मेलन के दौरान आयोजित किए जाने वाले हर एक सत्र के लिए सम्बन्धित विभाग के सचिव को नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने जिलाधिकारी और देहरादून एसएसपी को सम्मेलन के आयोजन के दौरान शहर एवं आयोजन स्थल की स्वच्छता, पार्किंग व्यवस्था, विदेश से आने वाले प्रवासी अतिथियों के स्वागत-सत्कार के लिए सम्पर्क अधिकारियों, परिवहन, प्रोटोकाॅल, रहने, ट्रैफिक की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश दिए हैं

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  केंद्र सरकार के अधिनियम को लागू करने पर सहमतिकेंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के कोचिंग सेंटर के विनियमन को जारी दिशा-निर्देश
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999