हल्द्वानी- राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में शहर को सजाने की तैयारियां जोरों पर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में जनवरी और फरवरी के महीने में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। इस आयोजन को लेकर मुख्य नगर आयुक्त ऋचा सिंह और नगर निगम की पूरी टीम शहर को साफ-सुथरा और आकर्षक बनाने में जुटी हुई है।हल्द्वानी शहर में स्वच्छता पर विशेष फोकस किया जा रहा है। खिलाड़ियों और मेहमानों के रूट पर स्थित सरकारी भवनों और पार्कों की दीवारों पर उत्तराखंड की संस्कृति को प्रदर्शित करते सुंदर चित्र और रंग-रोगन किया जा रहा है। मिनी स्टेडियम के बाहर एक स्क्रीन लगाई गई है, जिसमें राष्ट्रीय खेलों के थीम सॉन्ग प्रसारित किए जा रहे हैं। कालाढूंगी चौराहे से लालडांट चौराहे तक तिरंगा लाइटिंग की गई है, जो शहर के सौंदर्य में चार चांद लगा रही है।मुख्य नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने हल्द्वानी के सभी नागरिकों से अपील की है कि अपने दुकानों और आसपास की जगह को साफ रखें। स्वच्छता में सहयोग देकर शहर की सुंदर छवि प्रस्तुत करें। समय पर कार्य पूर्ण करने का आश्वासन। मुख्य नगर आयुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत से पहले सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि तैयारियां उत्तराखंड की संस्कृति को उजागर करने और खिलाड़ियों व मेहमानों को आकर्षित करने के लिए की जा रही हैं। राष्ट्रीय खेलों का यह आयोजन हल्द्वानी के लिए गौरव का विषय है, और इसकी सफलता में शहरवासियों की भागीदारी अहम होगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999