द्रोपदी मुर्मू एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी

खबर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है द्रोपति मुर्मू को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है बीजेपी की संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह परिवहन मंत्री नितिन गडकरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित संसदीय बोर्ड के अन्य सदस्य बैठक में मौजूद रहे। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। विपक्षी ने राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए 18 जुलाई को मतदान माना जा रहा है। नामांकन पत्र भरने की अंतिम तारीख 29 जून की तिथि तय है द्रोपदी मुर्मू भारतीय राजनीतिज्ञ मई 2014 से झारखंड की राज्यपाल है। झारखंड की प्रथम महिला राज्यपाल है राष्ट्रपति चुनाव में संख्या बल के आधार पर बीजेपी की स्थिति मजबूत है। और उससे यदि बीजेडी या आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस जैसे दलों का समर्थन मिल जाता है तो उनकी जीत निश्चित होगी। द्रोपदी मुर्मू 2000 से 2004 तक उड़ीसा विधानसभा में रायरंगपुर से विधायक नहीं तथा राज्य सरकार में मंत्री वह भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल की गठबंधन सरकार में 6 मार्च 2000 से 6 अगस्त 2002 तक वाणिज्य और परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री रही।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  यहाँ सुबह सुबह हो गया हादसा