डीएम के निर्देश पर कार्यालयों में छापा.इस तरह से खाली मिला चेंबर DM ने दिए कार्रवाई के निर्देश।।

खबर शेयर करें -


जिलाधिकारी सविन बंसल के दिशा निर्देशन पर आज उपजिलाधिकारी सदर ने कृषि उत्पादन मंडी परिषद कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

विगत दिनों से जिलाधिकारी को प्राप्त हो रही थी, मण्डी परिषद कार्यालय की शिकायत।

औचक निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी को मिला 19 कार्मिक अनुपस्थित।

10:15 बजे तक एक ही कर्मचारी कार्यालय में थे उपस्थित।

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ के कपाट खुलने की डेट 2025 kedarnath opening date in 2025


अनुपस्थित कार्मिकों की वेतन रोकने हेतु डीएम को पत्रावली अग्रसारित।

डीएम का कड़ी निर्देश लापरवाह कार्मिकों के विरुद्ध निरंतर होगी कार्रवाई।

जनमानस को तत्परता से सेवा न देने वाले कार्मिकों पर रहेगी कड़ी निगरानी : डीएम।

देहरादून-:

जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के दिशा निर्देशन के अनुपालन में आज उपजिलाधिकारी सदर ने शहर में अवस्थित कृषि उत्पादन मण्डी परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। प्रातः 10:15 बजे तक कार्यालय में मात्र एक ही कर्मचारी प्रदीप कुमार पर्यवेक्षक उपस्थित पाए गए, जबकि अधिकारी सहित 19 कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
अनुपस्थित कार्मिकों की वेतन रोकने हेतु उपजिलाधिकारी हर गिरी ने पत्रावली बनाकर, जिलाधिकारी को प्रेषित किया।
जिलाधिकारी को आये दिन कृषि उत्पादन मण्डी परिषद कार्यालय की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। अधिकारी कर्मचारियों के मनमानी के चलते कार्यालय में हो रहे थे,जनमानस परेशान।
जिलाधिकारी के जनपद में अवस्थित कार्यालय में तैनातअधिकारी/कर्मचारियों को कड़ी दो टूक कार्यालयों में जनमानस नहीं होनी चाहिए परेशान, शिकायत मिलने पर खामियाजा भुगतना पड़ेगा। लापरवाह कार्मिकों के विरुद्ध होगी कठोर कार्रवाई।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999