देहरादून में बारिश का कहर! निजी इंस्टिट्यूट में जलभराव से 200 छात्र फंसे

खबर शेयर करें -
cloudburst dehradun students rescued collage

देहरादून में भारी बारिश ने तबाही (dehradun district floods) मचाई हुई है। जिले में कई जगहों की सड़कें और पुल ढह गए हैं। इस बीच पौंधा में स्थित देवभूमि इंस्टिट्यूट परिसर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसमें लगभग 200 छात्र-छात्राएं (dehradun news) फंस गए।

निजी इंस्टिट्यूट में जलभराव से 200 छात्र फंसे

छात्र-छात्राएं के फंसे होने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। SDRF द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जलभराव के बीच टीम ने सूझबूझ और तत्परता से कार्य करते हुए सभी छात्र-छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

यह भी पढ़ें -  बागेश्वर में मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल,पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अनिश्चिततकालीन धरना
dehradun district floods
छात्र-छात्राओं का रेस्क्यू
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999