Rakhi Muhurat: 9 अगस्त को बन रहा दुर्लभ संयोग, राखी बांधने के लिए केवल 7 घंटे 37 मिनट का समय

खबर शेयर करें -

Rakhi Muhurat Raksha Bandhan Shubh Muhurat 2025

Rakhi Muhurat 2025 (रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त 2025): हिंदू धर्म में रक्षाबंधन का त्यौहार काफी धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपनी भाईयों को राखी बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं।

वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2025) का त्यौहार सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल भी सावन पूर्णिमा के दिन यानी की 9 अगस्त को राखी (kab hai Raksha Bandhan 2025) का ये त्यौहार मनाया जाएगा। ऐसे में चलिए जानते है कि राखी बांधने का शुभ मुहूर्त(Rakhi Muhurat) क्या है?

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने अंकिता भंडारी को न्याय ना मिलने के विरोध में एक दिवसीय मोन उपवास
Rakhi Muhurat raksha-bandhan 2025

rakhi के दिन 297 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग Rakhi Muhurat

ज्योतिष के अनुसार इस साल रक्षाबंधन पर एक दुर्लभ संयोग बन रहा है जो 297 पहले बना था। इससे इस त्यौहार का महत्व और भी बढ़ गया है। राखी के दिन सूर्य देव और बुध देव कर्क राशि में, चंद्रमा मकर में, मंगल कन्या में, गुरु और शुक्र मिथुन में, पापी ग्रह राहु कुंभ में तो केतु सिंह राशि में गोचर कर रहा होगा।

साल 1728 में ऐसा ग्रहों का योग देखने को मिला था। उस समय भी राखी पर भद्रा नहीं था। ठीक ऐसा ही साल 2025 में देखने को मिल रहा है। इसके अलावा सुबह 05:47 से दोपहर 02:23 तक सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में राखी बांधने से जीवन में खुशहाली और समृद्धि आएगी।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर- ucc की रिपोर्ट आम जनता के लिए हुई उपलब्ध,इस वेबसाइट पर जाकर देखे

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 2025 (Raksha Bandhan Shubh Muhurat 2025)

इस बार पूर्णिमा की तिथि आठ अगस्त को दोपहर दो 02:12 मिनट पर शुरू हो रही है। तो वहीं इस तिथि का समापन नौ अगस्त को 1:24 मिनट पर होगा। ऐसे में 9 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 2025 सुबह 05:47 AM से शुरू होकर दोपहर 01:24 PM (rakhi timing 2025) तक है।

  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 बजे से 12:53 मिनट तक
  • राखी पूर्णिमा तिथि शुरू: 8 अगस्त को 02:12 PM बजे
  • राखी पूर्णिमा तिथि समाप्त: 9 अगस्त को 01:24 PM बजे
यह भी पढ़ें -  निजी बैंक में कार्यरत कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, सड़क किनारे मिला शव

राखी बांधते हुए ये मंत्र पढ़ें (Rakhi Bandhne Ka Mantra)

ॐ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।

तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999