रामगढ़-दम घुटने से युवक की मौत,बेसुध हालत में मिला दूसरा भाई

खबर शेयर करें -

 

रामगढ़ ब्लॉक में सुनका गांव में दो भाई कमरे में अंगीठी जलाकर सोए हुए थे. इस दौरान एक भाई की दम घुटने से मौत हो गई. जबकि दूसरा भाई बेसुध हालत में मिला.

घटना रामगढ़ ब्लॉक के सुनका गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार जमील अहमद निवासी ज्वालापुर के दो बेटे रफीक अहमद (35) जहीर अहमद (33) पांच दिन पहले कारपेंटरी का काम करने के लिए सुनका आए थे. शुक्रवार रात को ठंड बढ़ी तो दोनों भाई कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए. सुबह दोनों भाई जब नहीं जागे तो उनके अन्य साथी उन्हें उठाने पहुंचे.

यह भी पढ़ें -  गजब!, उत्तरकाशी में बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन…, जानें क्या है जोजोड़ा परंपरा ?- jojoda

दोनों भाईयों का कमरा अंदर से बंद मिला. जब अंदर से भी कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी. ग्रामीण दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो जहीर मृत हालत में मिला. जबकि रफीक बेसुध था. आनन-फानन में रफीक को अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल रफीक की हालत में सुधार बताया जा रहा है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: अब निजी स्कूलों की मनमानी नहीं चलेगी, सरकार ने जारी किया टोल फ्री नंबर और नई वेबसाइट
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999