पुलिस थाने में ड्यूटी के दौरान 20 साल की महिला के साथ रेप, 15 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

खबर शेयर करें -
jh police rape arrest jharkhand police rape woman gamharia
दिल्ली में यमुना पर क्रूज सेवा का ट्रायल, CM रेखा गुप्ता ने…

एक पुलिस थाने के अंदर महिला के साथ कथित रेप के मामले में रविवार को एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक गम्हरिया थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। 29 अक्टूबर की रात हुई इस…

सरायकेला : झारखंड के एक पुलिस थाने के अंदर महिला के साथ कथित रेप के मामले में रविवार को एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक गम्हरिया थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। 29 अक्टूबर की रात हुई इस घटना के बाद, शनिवार को एक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में गम्हरिया पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी समेत 15 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -  राज्यपाल और CM ने एयरपोर्ट पर किया राष्ट्रपति का स्वागत, पतंजलि विवि के दीक्षांत समारोह में हुई शामिल

घटना की जांच के लिए, सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक (SP) मनोज स्वर्गियारी के आदेश पर घटना के अगले दिन ही एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, शनिवार को सौंपी गई SIT की रिपोर्ट और SP के निर्देश के आधार पर, रविवार को सस्पेंड किए गए सब-इंस्पेक्टर मनोज साहू और कांस्टेबल संतोष राय को गिरफ्तार कर लिया गया।

इससे एक दिन पहले, SP ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में गम्हरिया पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी (इंस्पेक्टर) संजय प्रसाद, सब-इंस्पेक्टर मनोज साहू और अनिरुद्ध सिंह, हवलदार मुनेश्वर कुमार और कांस्टेबल संतोष राय को सस्पेंड कर दिया था।

यह भी पढ़ें -  दुःखद – पूर्व आईएएस अधिकारी चंद्रसिंह का निधन

बयान में कहा गया है कि रविवार को SP ने ड्यूटी में लापरवाही, सतर्कता की कमी और पुलिस की छवि खराब करने के आरोप में सब-इंस्पेक्टर अजय पासवान और ललन रविदास, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर विशु उरांव, मुकेश कुजूर, मुकेश रविदास और सीताराम सिंह पाहन, हवलदार पीतांबर महतो और बहादुर हांसदा, तथा कांस्टेबल मनोज गोराई को सस्पेंड कर दिया।

शनिवार को गिरफ्तार किए गए कांस्टेबल को स्थानीय अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि गुरुवार शाम को उसका अपने पति के साथ झगड़ा हो गया था। मारपीट के डर से वह घर से निकल गई। महिला एक पड़ोसी के घर गई और अपने मोबाइल फोन से पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने एक बयान में बताया कि उस रात एक पीसीआर वैन घर पहुंची और उसे थाने ले आई। बयान के अनुसार, ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों ने उसे आराम करने के लिए थाने में एक कमरा दिया। जब वह उस कमरे में थी, तो मुख्य आरोपी – जो थाने में ही वायरलेस ऑपरेटर है – ने उसके साथ बलात्कार किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  कानों में मोबाइल की लीड लगा कर रेलवे ट्रेक पार कर रहे थे मौसेरे भाई, अचानक आ गई ट्रेन और …, अपने अपने घरों के इकलौते चिराग थे दोनों
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999