रतन टाटा का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, देश भर में शोक की लहर

खबर शेयर करें -



देश के दिग्गज उद्योगपति और टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का निधन (Ratan Tata died) हो गया है। वो 86 वर्ष के थे। उन्हे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। टाटा संस के वर्तमान चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने उनके निधन की पुष्टि की है। रतन टाटा के निधन की खबर से देश भर में शोक की लहर दौड़ गई है।


रतन टाटा को तीन दिनों पहले ही अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उन्हे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उस वक्त बताया गया कि उम्र संबंधी कुछ स्वास्थ परेशानियों के संबंध में रतन टाटा रुटीन चेकअप के लिए पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक रतन टाटा को लो बीपी की समस्या थी।

यह भी पढ़ें -  पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, इन चेहरों पर लगाई बाज़ी

रतन टाटा का निधन, शोक संवेदनाओं का लगा तांता
रतन टाटा के निधन पर शोक संवेदनाओं का तांता लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख जताया। पीएम मोदी ने लिखा, रतन टाटा एक बिजनरी बिजनेस लीडर, दयालु और असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया।

यह भी पढ़ें -  चंपावत जिले के टनकपुर तहसील क्षेत्र में अज्ञात कारणों से एक घर में लगी आग,बुजुर्ग महिला की जल कर हुई दर्दनाक मौत,गुरुवार देर शाम का है दुखद मामला

उनका योगदान बोर्डरूम से कहीं आगे तक गया। अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के कारण उन्होंने कई लोगों का प्रिय बना लिया। रतन टाटा के सबसे अनूठे पहलुओं में से एक, उन्‍हें बड़े सपने देखने और उसे पूरा करने का जुनून था। एजुकेशन, हेल्‍थ, स्वच्छता, पशु कल्याण जैसे कुछ मुद्दों का समर्थन करने में सबसे आगे थे

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999