उत्तराखंड के चार जिलों में होगी झमाझम बारिश, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

खबर शेयर करें -

aaj ka mausam

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से हुई भारी बारिश से कुछ हद तक अब राहत मिलने के आसार हैं. मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से माध्यम बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने चार जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 3 जुलाई को राजधानी देहरादून, टिहरी, चंपावत और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत इन लोगों को दिया जाएगा 7 दिन का प्रशिक्षण

सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक आवाजाही बंद (kedarnath yatra update)

बता दें बीते दिनों हुई बारिश के चलते केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले मार्ग छोटी पार्किंग वाले क्षेत्र से आगे गौरीकुंड की तरफ मलबा और पत्थर आने से पूरी तरह से बाधित हो गया है. इसके अलावा मुनकटिया के पास भी मार्ग बाधित चल रहा है, जिस कारण सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक आवाजाही पूरी तरह से बंद है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  पानी के नीचे दौड़ेगी मेट्रो, भारत की पहली अंडरवाटर रेल टनल का आज आगाज, PM मोदी देश को करेगे समर्पित
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999