उत्तराखंड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, पढ़ लें IMD की भविष्यवाणी

खबर शेयर करें -

mausam weather uttarakhand उत्तराखंड में मौसम

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 25 फरवरी को एक बार फिर उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना है। हालांकि आज प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा।

23 फरवरी को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम ? (How will the weather be in Uttarakhand on 23 February)

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को उत्तराखंड में मौसम साफ बना रहेगा। वैज्ञानिकों की माने तो राजधानी देहरादून में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहेगा।

यह भी पढ़ें -  छुट्टी पर घर आए हवलदार का आकस्मिक निधन, अलकनंदा नदी तट पर किया गया अंतिम संस्कार

उत्तराखंड में 25 फरवरी से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तब 25 फरवरी यानी दो दिन बाद उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। बता दें पिछले दिनों हुई बारिश से सुबह और शाम के वक्त ठंड है। जबकि दिन के समय तापमान ने बढ़ोतरी हुई

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999